छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षा रकबा समर्पण, धान उठाव एवं अवैध धान पर कार्यवाही के निर्देश

बलौदाबाजार, 8 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण एवं धान उठाव मर तेजी लाने तथा कोचिये व बिचौलिए के अवैध धाम पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों का वाहन सहित फोटो लेकर एप्प में अपलोड करने का कार्य सभी उपार्जन केन्द्र के ऑपरेटर से प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कराने में निर्देश दिये। उन्होंने मिलर्स द्वारा धान उठाव की समीक्षा करते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्र से धान उठाने के बाद ट्रक संबंधित मिलर्स के यहां पहुंचना चाहिए। उन्होंने अतिसंवेदशील उपार्जन केंद्रों में अब तक की खरीदी मात्रा का विश्लेषण करने एवं अधिक खरीदी के कारणों का पता लगाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी समिति का बिचौलिए से मिलीभगत पाए जाने पर कड़ी करुवाही होगी। सभी सतर्क होकर कार्य करें।अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी के लिये उड़ानदस्ता दल एवं चेक पोस्ट से प्रतिदिन की कार्यवाही की जानकारी लेने के निर्देश दिये।

बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है एवं अब तक 33289 किसानों से 151229 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है। इसके साथ ही 10482किसानों का लगभग 157 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *