सुकमा, 05 दिसम्बर 2025/sns/-जिले के नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को फिर से सक्रिय करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पूंजी आपका अधिकार ने सुकमा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते अब तक ₹0.21 करोड़ से अधिक की राशि उनके वास्तविक हकदारों को लौटाई जा चुकी है।
विशेष शिविरों का आयोजन
जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (क्म्।थ्) योजना के तहत, 01 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सभी ब्लॉकों में विशेष शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य पिछले 10 वर्षों से बंद पड़े खातों का त्वरित, पारदर्शी और सरल निपटान सुनिश्चित करना है।
“अभियान की मुख्य बातें
कुल निष्क्रिय राशि
जिले के निष्क्रिय खातों में 4.68रू करोड़से अधिक की राशि दर्ज है। सबसे ज्यादा निष्क्रिय खातेरू बैंकवार रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं के सबसे अधिक निष्क्रिय खाते पाए गए हैं। ई कॉमर्स दावा निपटान शिविरों में 80 से अधिक नागरिक पहुंचे, जिनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके दावों का तत्काल निपटान किया गया।
ऑन-द-स्पॉट सेवा
आधार और पैन सत्यापन, दावा फॉर्म भरने, और निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने की पूरी प्रक्रिया शिविर स्थल पर ही पूर्ण कराई गई।
प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (त्ठप्) रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सत्येन्द्र राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा श्री मुकुंद ठाकर, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री विकास कमार, और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मुकुंद ठाकुर और आरबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान का भरपूर लाभ उठाएँ और नागरिकों को उनकी पूंजी वापस दिलाने में सहयोग करें।

