सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों को समिति लॉगिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना पंजीयन एवं पंजीकृत फसल रकबा में संशोधन करा सकें। इससे अधिक से अधिक किसान आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।यह निर्णय उन किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, जो समय की कमी या तकनीकी कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए थे। अब वे नजदीकी समिति में जाकर सहज रूप से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी […]
निक्षय निरामय अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितटीबी उन्मूलन लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारीहाई रिस्क ग्रुप की पहचान, माइक्रो प्लान एवं उपचार व्यवस्था पर विशेष जोर
रायगढ़, 16 फरवरी 2026/sns/- निक्षय निरामय अभियान 2.0 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु आज जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों के लिए रायगढ़ में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य जिले में क्षय रोग उन्मूलन के प्रयासों को […]
आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित मुख्यमंत्री श्री सायअंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण
रायपुर, 03 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह […]


