कवर्धा, 25 नवंबर 2025/sns/- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिला स्तरीय पर कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 11ः00 बजे भारतीय संविधान की “प्रस्तावना” का सामूहिक पठन किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों तथा शासकीय सेवकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 2025 कथक नृत्यांगना यामी वैष्णव और साथियों ने किया मनमोहक प्रदर्शन
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर राष्ट्रीय कथक बाल नृत्यांगना सुश्री यामी वैष्णव और साथियों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, सारंगढ़ की छात्रा यामी मात्र चार वर्ष की उम्र से कथक साधना कर रही हैं। उन्हें कथक की शिक्षा अपनी गुरु माँ […]
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुंगेली, 03 सितम्बर 2025/sns/- राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष श्री कुन्दन कुमार तथा सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस […]
नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 को
कवर्धा, 22 अगस्त 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 13 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक […]

