जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे किसानों को अधिक लाभदायक फसलों की ओर अग्रसर करने लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम करनौद के प्रगतिशील किसान श्री छबि राम डडसेना के फार्म पहुंचे, जो आम के साथ-साथ विभिन्न बागवानी फसलों की खेती कर 2-3 गुना अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान श्री छबि राम से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बागवानी फसलों से होने वाले लाभ, उत्पादन लागत, बाजार उपलब्धता और शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसान की मेहनत, नवाचार और खेती के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। किसान श्री छबि राम डडसेना ने बताया कि आम के साथ मूगफली, करेला सहित विभिन्न बागवनी फसलों से उन्हें धान की तुलना में तीन गुना अधिक तक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ भी उन्हें निरंतर मिल रहा है, जिससे खेती का विस्तार और तकनीक अपनाने में बड़ी सहायता मिली है। कलेक्टर श्री महोबे ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सफल मॉडलों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने 100 किसानों का चयन कर फील्ड विज़िट कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के अन्य किसान भी वैकल्पिक, कम लागत वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की ओर प्रेरित हों। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि किसान बदलते कृषि मॉडल को अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं, और जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखिजा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री केन्द्रीय मंत्री ने आदि कर्मयोगी मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ
रायपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- केन्द्रीय जनजातीय मामले के मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आदि कर्मयोगियों के लिए राज्य स्तरीय उन्नमुखीकरण एवं जिला मास्टर टेªनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें […]
एक एकड़ एक साल एक लाख जिले में औषधीय पौधों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी
धमतरी, 19 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिले में मखाना की खेती, नारियल की खेती, मिलेट्स की खेती, उद्यानिकी फसलों को खेती को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मिश्रा ने एक […]
अवैध खनन परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त 5 वाहन जब्त प्रकरण दर्ज
जांजगीर-चांपा, 9 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने […]


