मोहला, 21 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और रकबा संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवम्बर कर दी गई है। इसमें डुबान, वन पट्टाधारी किसानों का कैरी फॉरवर्ड, नवीन पंजीयन और पंजीकृत फसल तथा रकबे में संशोधन शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अब तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से पंजीयन और रकबा संशोधन करा सकते हैं। धान उपार्जन के लिए एग्रीस्टैक में पंजीकृत किसानों के सभी खसरे पोर्टल में दर्ज होना अनिवार्य है। जिन खसरे अभी तक दर्ज नहीं हुए हैं, उन्हें च्वॉइस सेंटर के माध्यम से पोर्टल में दर्ज कराना होगा, जिसके बाद तहसीलदार अप्रूवल करेंगे। जिले में वर्तमान में 9439 खसरे एग्रीस्टैक पोर्टल में दर्ज नहीं हैं। किसानों को टोकन वितरण की शर्तों के अनुसार, 2 एकड़ तक की जमीन के लिए 1 टोकन, 2–10 एकड़ के लिए 2 टोकन और 10 एकड़ से अधिक के लिए अधिकतम 3 टोकन ही जारी किए जा सकेंगे। टोकन जारी करने के लिए किसानों का आधार, बैंक खाता, डी.एम.आर. कैश और डी.एम.आर. वस्तु ऋण खाता सत्यापित होना भी आवश्यक है। विभागीय अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक टोकन जारी करें, क्योंकि टोकन गलत होने की स्थिति में सुधार का कोई प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसान एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 या खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान
सुकमा, 22 सितम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन सुकमा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत सी ई ओ के निर्देशन में जिले में आयोजित हुए योग शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम
सुकमा, 23 जून 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थल पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा विभिन्न विभागीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग […]
प्रेस विज्ञप्ति
कुछ दिन पूर्व मड़वा पॉवर प्लांट क्षेत्र में तेन्दुए की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त हुई थी. जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही थी। पिछले चार दिनो से इस क्षेत्र या इसके आस-पास के किसी भी भाग में तेन्दुए की उपस्थिति नहीं पाई गई है। यह […]

