दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में विगत दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त प्रसारण के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम रू. 2000 की 21वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर श्रीमती गोपिका गबेल संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। श्रीमती गबेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं पर किसानों से चर्चा की और अधिक से अधिक जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी कृषकों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक ने की तथा खेती की आवश्यकता को देखते हुए किसानों से विस्तृत चर्चा की गई जिसके परिपेक्ष्य में उपलब्ध संसाधनों में प्राकृतिक खेती कैसे अपनाई जाय इसमें विस्तार से बताया। श्री मनीष कुमार वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को प्राकृतिक खेती की संपूर्ण विधि का जानकारी प्रदान की एवं डाॅ. ईश्वरी कुमार साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्राकृतिक/जैविक खेती में जैविक कीट नियंत्रण के तरीको से अवगत कराया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. ललिता रामटेके, डाॅ. विनय कुमार नायक, डाॅ. कमल नारायण एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. आरती टिकरिहा, श्रीमती सृष्टि तिवारी एवं कृषि विभाग से श्री सौरभ कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री रोशन शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा रायपुर, 26 जनवरी 2026/लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वाेच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया […]
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 13 नवम्बर को होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
मुंगेली, 13 नवम्बर 2025/sns/- भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 13 नवम्बर को जिले में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका लोरमी में दोपहर 12 से 02 बजे और मुंगेली में शाम 03 से 05 बजे तक किया जाएगा। लोरमी में यह […]
सिवनी च की रूखमणी पाण्डेय बनी लखपति दीदी आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल
जांजगीर-चांपा, 31 दिसम्बर 2025/sns/- विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम सिवनी (च) की रहने वाली श्रीमती रूखमणी पाण्डेय आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक पहचान बन चुकी हैं। कभी एक सामान्य गृहिणी के रूप में पूरी तरह परिवार पर आश्रित रहने वाली रूखमणी पाण्डेय आज हर महीने 15 से 20 हजार रुपये की आय अर्जित […]

