सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार शनि पैकरा द्वारा कोसीर धान उपार्जन केंद्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान की नमी, आवश्यक साफ सफाई एवं हमालों को सही तौल करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार ने सभी कृषकों को अपील किया कि सभी अपना धान साफ सफाई के साथ उपार्जन केंद्र में लाए। धान फड़ में जांच के समय किसान रमेश पिता गौतम निवासी सिंघनपुर 55 बोरी, राजेश्वरी पति नरोत्तम105 बोरी , मालिकराम पिता फ़िरत राम कोसीर 40 बोरी को आवश्यक सफाई करने पश्चात ही खरीदी करने का निर्देश दिया गया। धान के संबंध में पंचनामा बनाया गया जिसे उच्चाधिकारी को प्रेषित किया गया। मौका स्थल पर नोडल अधिकारी कृष्णकुमार साहू , आनंदराम सिदार, फड़प्रभारी हमाल मुकर्रदम आदि कृषक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
टपकती छत से मिला छुटकारा पीएम आवास से मिला सकूंन और सुरक्षा
मोहला, 2 दिसंबर 2025/sns/-कभी टपकते छत से परेशान थे, लेकिन अब पीएम आवास का सकूंन और सुरक्षा है, यह कहना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम सेम्हरबांधा निवासी श्री सेवाराम का हैं। कभी मिट्टी के जर्जर मकान में बारिश और विषैले जीवों के डर में उनका परिवार रातें बिताया करता था। श्री सेवाराम ने बताया कि […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन रायपुर, 26 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में […]
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ प्रचार रथ को दिखाई गई हरी झंडी
कवर्धा, 17 जुलाई 2025/sns/- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिलेभर में […]

