सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 नवंबर 2025/sns/- सारंगढ़ तहसील के ग्राम भोजपुर में मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 130 बोरी (52 क्विंटल) एवं ग्राम छिंद में यश ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 115 बोरी (46 क्विंटल) अवैध भंडारित होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया। जांच दल में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव उपनिरीक्षक अंजू दिनकर प्रीति तिर्की एव डी के साहू, जगदीश बरेठ शामिल रहे। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम गिरसा निवासी भगतराम साहू के प्रतिष्ठान में मंडी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जांच पर 50 बोरी धान वजन 20 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित कर रखा पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
96 लाख रूपए की लागत के समनापुर से मोटियारी सड़क निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन
कवर्धा, 29 जनवरी 2026/sns/-ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए 96 लाख रुपये की लागत से विकासखंड कवर्धा अंतर्गत ग्राम समनापुर से मोटियारी तक सड़क निर्माण किया जाएगा। आज ग्राम मोटियारी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से ग्राम पंचायत […]
बस्तर ओलंपिक का शानदार समापन खुले आकाश में सतरंगी आतिशबाजी ने मोहा सबका मन
जगदलपुर, 15 दिसंबर 2025/sns/- केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन की घोषणा के साथ ही जगदलपुर का आसमान एक अविस्मरणीय नजारे का गवाह बना। गृह मंत्री श्री शाह ने जैसे ही समापन की घोषणा की, पूरा वातावरण तालियों और हर्ष ध्वनि से गूंज उठा, और इसके ठीक बाद शुरू […]
एसआईआर के लिये अब तक 99 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक वितरित
बलौदाबाजार, 22 नवम्बर 2025/sns/- मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर -घर गणना पत्रक पहुंचाए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में 4 नवम्बर से बीएलओ के द्वारा गणना पत्रक वितरण का कार्य शुरू किया गया है। बीएलओ द्वारा […]

