सारंगढ़-बिलाईगढ, 15 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत सुरक्षा अधिकारियों को CPR और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया
‘ रायपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूकता और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में में […]
जिले के उच्च शिक्षा संस्थानों में मतदाता जागरूकता हेतु 1 से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीप अकादमिक गतिविधियों का आयोजन परिचर्चा निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व विडियो प्रस्तुति से युवा देंगे मतदान का संदेश
दुर्ग, 02 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त पत्र का हवाला देते हुए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्ना. महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) एवं चिन्हित महाविद्यालय स्वीप, दुर्ग के प्राचार्य को प्रपत्र जारी कर स्वीप कार्यक्रम के आयोजन संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसमें भारत निर्वाचन […]
स्वस्थ्य तन सुरक्षित मन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और आयुष विभाग के संयुक्त मुहिम ने दिया जन सेवा का नया संदेश
कोरबा, 17 अक्टूबर 2025/sns/-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री संतोष शर्मा के निर्देशानुसार आयुष विभाग के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले एडीआर भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य व न्यायिक जागरूकता का अनुठा […]

