छत्तीसगढ़

राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

रायपुर, 14 नवम्बर 2025/sns/- राजभवन से स्थानांतरित अधिकारियों को आज बिदाई दी गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राज्यपाल के परिसहाय श्री निशांत कुमार और श्री सुनील शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पूर्व परिवहन अधिकारी श्री प्रेमकांत त्रिवेदी के स्थानांतरण पर उन्हें नये दायित्वों तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा सफाई कर्मी श्री एस कसैय्या की सेवानिवृत्ति पर सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिसका पालन सभी को करना होता है। इसलिए एक स्थान पर लंबे समय तक रहने की मानसिकता से बाहर निकलना आवश्यक है। जहां भी कार्य करें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। शासकीय दायित्वों के साथ अपने परिवार को भी समय दें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं है बल्कि नये अध्याय की शुरूआत है इसे आनंद पूर्वक जीना चाहिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला बैंड ‘‘चिन्हारी द गर्ल बैंड‘‘ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *