बीजापुर, 13 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक हनमैया चिडेम के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती चिडेम चिनक्का निवासी ग्राम करकावाया तहसील भोपालपटनम। मृतक जव्वा सत्यम के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती जव्वा चन्द्रक्का निवासी ग्राम कोनागुड़ा तहसील भोपालपटनम दोनो के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।

