जगदलपुर, 13 नवंबर 2025/sns/- जिले में 5 वर्ष तक आयु वर्ग के सभी बच्चों के आधार पंजीयन के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन शुक्रवार 14 नवम्बर को दोपहर 2 बजे प्रेरणा हॉल में होगी, जहाँ पंजीकरण की वर्तमान स्थिति और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और ऑपरेटरों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इसमें सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट के जिला प्रबंधक साथ ही सभी आधार ऑपरेटर और डाक विभाग के आधार ऑपरेटर शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
जगदलपुर में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और पालना कार्यकर्ताओं के लिए 5 पदों पर निकली भर्ती 2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
जगदलपुर, 22 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालना के साथ ही सहायिकाओं के रिक्त 5 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र आगामी 02 अगस्त तक किए जा सकते हैं।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा दी गई जानकारी के […]
रोजगार मेले में शामिल होने निजी कंपनियां कर सकती है आवेदन
बिलासपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आगामी माह में पृथक-पृथक राज्य, संभाग एवं जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु निजी क्षेत्र में नियोजकों से रिक्तियाँ प्राप्त की जा रही है। इच्छुक नियोजक एवं प्रतिष्ठान जो रोजगार मेले में सम्मिलित होना चाहते […]
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर
जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियाँ के संबंध में कलेक्टर श्री हरिस एस ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में आयोजन के दौरान अन्य जिलों से आने वाले खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल की व्यवस्था, आवासीय स्थल से […]


