जांजगीर-चांपा, 11 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।आज जनदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी श्री सहसराम द्वारा पेंशन दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी राधा बाई द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी निवासी श्रीमती रामायण बाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बरपाली निवासी श्री संजय गोपाल राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार निवासी चंद्रिकाबाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री महोबे पहुंचे प्रगतिशील किसान श्री छबी राम डडसेना के खेत
जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे किसानों को अधिक लाभदायक फसलों की ओर अग्रसर करने लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम करनौद के प्रगतिशील किसान श्री छबि राम डडसेना के फार्म पहुंचे, जो आम के साथ-साथ विभिन्न बागवानी फसलों की खेती कर 2-3 गुना अधिक […]
पोषण माह 2025 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध गति विधियों का किया जा रहा आयोजन
कोरबा, 04 अक्टूबर 2025/sns/-जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह 2025 अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधि हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप में दर्शाने के लिए पोस्टर, स्लोगन, बैनर इत्यादि […]
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
अम्बिकापुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- बस्तर और सरगुजा अंचल के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इन अंचलों के युवाओं के प्रशिक्षण में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति बस्तर तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण के माध्यम से किए जाने के लिए […]

