जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/sns/- कोष-लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाईल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। इस हेतु सोमवार 10 नवम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे से जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा समाकक्ष में डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल पाठक ने इस बारे में बताया कि उक्त शिविर में पेंशनरों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। अतएव अधिकाधिक पेंशनर्स उक्त शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
अच्छे नंबरों के पीछे नहीं, हमें शिक्षा के पीछे दौड़ना चाहिए-कलेक्टर श्री वर्मा
कवर्धा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बहुल्य ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचायत भवन […]
स्तनपान शिविर एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2025/sns/- आयुष विभाग बलौदाबाजार द्वारा गुरूवार को सिमगा विकासखण्ड के आयुष ग्राम हथबंद आगनबाड़ी केन्द्र में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत स्तनपान जागरूकता शिविर एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए शतावरी चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, सौभाग्य शुंठी पाक, द्राक्षासव आदि […]
मुख्यमंत्री श्री साय गुरुवार को रहेंगे बस्तर प्रवास पर
जगदलपुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही आड़ावाल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


