कवर्धा, 07 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम केसदा निवासी रवि नेताम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि प्रभा नेताम और बासिनझोरी निवासी नुमेश्वर साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री केवल साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
गंभीर बीमारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर को
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा 17 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में […]
अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव सुश्री ऋचा शर्मा ने ली समीक्षा बैठक
स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं के लिए शौचालय बनाने और सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के दिए निर्देश रायपुर, 30 जनवरी 2026/sns/- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले और […]
ई-ऑफिस संचालन हेतु प्रशिक्षण 30 अक्टूबर को
बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 10.30 बजे से किया जाएगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स, नोडल अधिकारी तथा जिला स्तर के प्रत्येक विभाग से कम से कम दो अधिकारी एवं कर्मचारी […]

