छत्तीसगढ़

निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण हेतु निविदा आमंत्रित 24 नवम्बर तक जमा किए जाएंगे निविदा फार्म  


रायगढ़, 4 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रायगढ़ के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ की निर्वाचक नामावलियों एवं अन्य संबंधित सामग्री के मुद्रण के लिए मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक निविदाकार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 में 500 रुपये जमा कर निविदा प्रकाशन तिथि से 24 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 1 बजे तक निविदा फार्म प्राप्त कर सकेंगे। पूर्ण रूप से भरी हुई निविदाएं उसी दिन, 24 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे तक उसी कक्ष (क्रमांक 23) में जमा की जानी होंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन अपरान्ह 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में उपस्थित निविदाकारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्रय समिति के समक्ष खोला जाएगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *