कवर्धा, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण पद्मश्री डॉ. भारती बंधु का सुफी और लोक संगीत से सजा शानदार प्रस्तुति रहा। आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। डॉ. भारती बंधु ने अपनी मधुर आवाज में “धीरे हाको राम गाड़ी वाला”, “छाप तिलक सब छीने रे मौसे नैना मिलई के” जैसी प्रसिद्ध गजलें और सुफी गीत प्रस्तुत कर ऐसा सुरमयी वातावरण निर्मित किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं की गहराई ने सभी के हृदय को स्पर्श किया। राज्योत्सव के पहले ही दिन कवर्धा का सांस्कृतिक मंच छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोक कला और संगीत की सरगम से गूंज उठा। मंच पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने भारती बंधु की सराहना करते हुए लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर राज्योत्सव के अवसर पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, लोक कला प्रदर्शनी, और विभिन्न स्टॉलों ने भी वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संध्या का समापन छत्तीसगढ़ी जयघोष और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ।
संबंधित खबरें
धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन
दुर्ग, 13 दिसंबर 2025/sns/- प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 […]
कोतरलिया विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
रायगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ श्रीमती अंकिता मुदलियार न्यायाधीश/सचिव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शास.उच्च.माध्य.विद्यालय कोतरलिया में आज […]
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नागरिकों तक गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने लगातार की जा रही कार्रवाई
राजनांदगांव, 06 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाद्य व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान में सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की समझाईश […]



