कवर्धा, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण पद्मश्री डॉ. भारती बंधु का सुफी और लोक संगीत से सजा शानदार प्रस्तुति रहा। आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। डॉ. भारती बंधु ने अपनी मधुर आवाज में “धीरे हाको राम गाड़ी वाला”, “छाप तिलक सब छीने रे मौसे नैना मिलई के” जैसी प्रसिद्ध गजलें और सुफी गीत प्रस्तुत कर ऐसा सुरमयी वातावरण निर्मित किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं की गहराई ने सभी के हृदय को स्पर्श किया। राज्योत्सव के पहले ही दिन कवर्धा का सांस्कृतिक मंच छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोक कला और संगीत की सरगम से गूंज उठा। मंच पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने भारती बंधु की सराहना करते हुए लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर राज्योत्सव के अवसर पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, लोक कला प्रदर्शनी, और विभिन्न स्टॉलों ने भी वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संध्या का समापन छत्तीसगढ़ी जयघोष और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ।
संबंधित खबरें
सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांगजनों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2025/sns/-समाज कल्याण विभाग द्वारा “क्षितिज अपार संभावनाएं” योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रुपये, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रुपये तथा चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये एकमुश्त […]
गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से किया संवाद
मेरी यात्रा पूरे देश की अंतरिक्ष यात्रा: श्री शुक्ला रायपुर, 04 फरवरी 2026/sns/- जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत ग्राम राखी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के जिज्ञासापूर्ण और रोचक प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया। उन्होंने अपने […]
धान की फसल पर तना छेदक का हमला वैज्ञानिकों ने दी विशेष सावधानी बरतने की सलाह
सुकमा, 15 सितम्बर 2025/sns/- जिले के विभिन्न हिस्सों में धान की फसल पर तना छेदक कीट का गंभीर हमला देखा जा रहा है। सुकमा कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग वैज्ञानिक श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप एवं कीट वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार सिदार ने मुरतोंडा, नीलावरम, पाकेला, रामपुरम, पुजारीपाल, सोनाकुकानार सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर […]

