जांजगीर-चांपा, 03 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली ने आज जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में आज कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज विकासखंड अकलतरा के ग्राम चांगोरी निवासी श्री राकेश पटेल राशन कार्ड बनवाने, तहसील शिवरीनारायण के अंतर्गत ग्राम नगारिडीह निवासी श्री रामकुमार अवैध कब्जा हटवाने, नवागढ़ तहसील के ग्राम सरखों निवासी भूपेंद्र पांडेय राजस्व रिकार्ड में कृषि भूमि रिकॉर्ड सुधारने, ग्राम हीरागढ़ निवासी सरस्वती कश्यप आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या का समाधान करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सीआरसी एक अद्भूत केन्द्र : पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह
दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सीआरसी एक अद्भूत केन्द्र : पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह – सीआरसी ठाकुरटोला में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ”पर्पल फेयर” का किया गया आयोजन – पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह कार्यक्रम में हुए शामिल – दिव्यांगजनों के प्रति समाज में रहे संवेदनशीलता एवं […]
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन इंटरव्यू
बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में सत्र 2025-26 के लिए संविदा पद योगा प्रशिक्षक महिला, खेल प्रशिक्षक किसी भी 2 खेल N.I.S OR M.P.Ed. OR S.P.Ed. संबंधित खेलों में विशेषज्ञता, नृत्य विशेषज्ञ, वाद्य संगीत विशेषज्ञ, महिला सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक एवं अटल टिंकरिंग लैब फेसिलिटेटर सहित विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात,घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी
घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी *1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह * रायपुर, 29 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम […]

