मोहला, 01 अक्टूबर 2025/sns/-सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शपथ के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों के कारण ही आज देश की एकता संभव हो सकी है और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसी क्रम में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता दिवस शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संबंधित खबरें
रैम्प योजना के तहत वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला का आयोजन
बलौदाबाजार, 10 सितम्बर 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग विकल्पों के अतिरिक्त वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की जानकारी देने एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाटापारा में वैकल्पिक वित्तपोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत सरकार के एमएसएमई […]
जिले में अब तक 1137.6 मिमी. वर्षा दर्ज
बीजापुर, 28 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1137.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।इस दौरान सर्वाधिक 1341.2 मिमी. औसत वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह गंगालूर में 1305.2 मिमी. वर्षा, भैरमगढ़ में 1278.1 […]
कामधेनु विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न
रायपुर, 27 दिसंबर 2025/sns/-दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति डॉ.आर.आर.बी. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एलुमनाई मीट-2025 संपन्न हुआ। इस मौके पर ‘स्ट्रेदनिंग द प्रोफेसनल्स अलाईन्स अमंग एलुमनाई विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मूकश्मीर पंजाब, उत्तराखण्ड, […]



