अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सरगुजा संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा कमजोर एवं निम्न आय वर्ग को सर्वसुविधायुक्त भवन किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है। इसी दिशा में जिला सरगुजा अम्बिकापुर में अत्यधिक आवास की मांग को देखते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा शासन की महत्वकांक्षी अटल विहार योजनांतर्गत ग्राम जगदीशपुर, अम्बिकापुर में विभिन्न श्रेणीयों के कुल 355 भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवनों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है। भवनों का ऑनलाईन पंजीयन जारी है। इच्छुक व्यक्ति पी.जी. कॉलेज के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
राजनांदगांव जिले में अब तक 986.5 मिमी वर्षा दर्ज
राजनांदगांव, 08 जुलाई 2025/sns/- राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 986.5 मिमी बारिश एवं औसत 140.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 193.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 100 मिमी, राजनांदगांव […]
हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का उत्सव अभियान के तहत विश्रामपुरी में स्वच्छता श्रमदान
जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में बुधवार को स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस पहल में पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया। […]
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र डांडगांव में पहुंचा जिला प्रशासन
अम्बिकापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार आमजनों की समस्या, मांग और शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम डांडगांव स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर डांडगांव सहित आसपास के 13 पंचायत के ग्रामीणों ने […]

