जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तीकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विकास सहायता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर श्री अजित सुन्दर बिलुंग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाईडर और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके। कार्यशाला में ई-मार्केटिंग प्लेटफार्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, मूल्य निर्धारण आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बस्तर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों एवं कारीगरों से कार्यशाला में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
केन्द्राध्यक्ष श्री पी. मंडल के रिपोर्ट पर परीक्षार्थी कु. अन्नु सूर्या उसकी बहन कु. अनुराधा एवं अन्य लोगों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया गया
♦️ थाना सरकंडा जिला बिलासपुर दिनांक 13.07.2025 को परीक्षा केन्द्र क्र. 1309 रामदुलारे शा.बा.उ.मा.वि. सरकंडा बिलासपुर में व्यवसायिक परीक्षा मंडल आयोजित की गई थी जिसमे उप अभियंता सिविल/विद्युत/यांत्रिकी पद हेतु परीक्षा में कु. अन्नु सूर्या नाम की लड़की परीक्षा दे रही थी, जो अपने अंतःवस्त्रो में हिडन कैमरा और कान में माइक्रो स्पीकर लगायी हुई […]
जनप्रतिनिधियों को वित्तीय प्रबंधन और विकास योजनाओं का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण
सुकमा, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले में कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों हेतु तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 16 फरवरी से […]
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) : नवीन परीक्षा केंद्र का पता राधाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय मठपारा होगा
रायपुर, 30 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 1 फरवरी 2026 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) के अंतर्गत परीक्षा केंद्र क्रमांक 2578 का पता संसोधित किया गया है । शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) के सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा केंद्र राधाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय मठपुरैना की […]

