जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हों) विभागीय परीक्षा माह जनवरी-2026 के तहत 27 जनवरी से 03 फरवरी 2020 तक विभागीय परीक्षा आयोजित किए जाने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह द्वारा सभी कलेक्टर्स को जारी परिपत्र में कहा गया है कि उपरोक्त विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों को सूचना प्रसारित किया जाए। इस विभागीय परीक्षा में बैठने के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विषयवार आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 तक नियत की गई है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों को संकलित कर संलग्न प्रारूप में सूची तैयार कर 31 दिसंबर 2025 के पूर्व कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए, ताकि विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों-कर्मचारियों के विषयवार प्रश्न-पत्रों की मांग राज्य शासन से किया जा सके। साथ ही परीक्षा आयोजन संबंधी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। निर्धारित तिथि के बाद अथवा विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
धान खरीदी केंद्र सलिहा में टोकन हमाल की समस्या नहीं किसान संतराम चन्द्रवंशी धान खरीदी केंद्र सलिहा में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025/sns/- धान खरीदी केंद्र सलिहा का निरीक्षण सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड बिलाईगढ़, सहायक खाद्य अधिकारी बिलाईगढ़ एवं नोडल अधिकारी सलिहा समिति के प्राधिकारी अधिकारी जय सिंह नाग द्वारा टोकन के साथ उपस्थित कृषकों के समक्ष किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान संतराम चन्द्रवंशी सहित अन्य किसानों के टोकन के आधार पर […]
प्रयास आवासीय विद्यालय में चौथी प्रतीक्षा सूची की काउंसलिंग 12 और 13 सितम्बर को
सुकमा, 09 सितम्बर 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित […]
नवा रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर निर्माणाधीन जीवंत संग्रहालय पूर्णतः की ओर
नवा रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर निर्माणाधीन जीवंत संग्रहालय पूर्णतः की ओर राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे संग्रहालय का उदघाटन प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण संग्रहालय होगा आदिवासी गौरव, शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक रायपुर, 26 अगस्त 2025/ आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा […]


