जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 राज्योत्सव के अवसर पर 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्यालयीन दिवस में जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत जर्वे (च) आरटीओ ऑफिस के सामने में 30 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ कलाकारों को अपनी प्रस्तुति का संक्षिप्त विवरण एवं आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा। चयनित कलाकारों को समारोह में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
संविधान दिवस पर मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
मुंगेली, 27 नवम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के निर्देशन में शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास फास्टरपुर तथा जिला जेल मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव श्रीमति कंचन लता आचला द्वारा उपस्थित […]
डाक विभाग ने जन सामान्य को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट के बुकिंग एवं डिस्काउंट दरों में किया परिवर्तन
रायगढ़, 30 सितम्बर 2025/sns/- भारतीय डाक विभाग, अपने विशाल नेटवर्क एवं विश्व के कई देशों में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर अपने सेवाओं को अद्यतन करते रहता है ताकि समय के साथ आम जनों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा […]
प्रधानमंत्री आवास योजना: नगपुरा में निर्माण कार्य जारी, हितग्राहियों को समय पर मिल रही किस्तें
दुर्ग, 14 फरवरी 2026/sns/- ग्राम पंचायत नगपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 96 आवासों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। 95 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में गति आई है। जिन हितग्राहियों ने प्लींथ स्तर तक निर्माण पूर्ण कर जियो […]

