छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभान्वित बच्चे कलेक्टर से मिलकर हुए उत्साहित

बलौदाबाजार, 16 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत समुचित देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को योजना के लाभान्वित बच्चों ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की। बच्चों ने कलेक्टर से मिलकर अपनी पढ़ाई, जीवन और भविष्य को लेकर उत्साहपूर्वक चर्चा की तथा प्रेरणादायक संवाद से काफी उत्साहित हुए।

कलेक्टर श्री सोनी ने बच्चों और उनके वर्तमान संरक्षकों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं समग्र सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दीपावली के उपलक्ष्य में कलेक्टर दश्री सोनी ने बच्चों को नए कपड़े, स्कूल बैग, स्टेशनरी, अध्ययन सामग्री और मिठाइयाँ भेंट की। बच्चों के चेहरों पर नई ऊर्जा और खुशियों की चमक दिखाई दी।उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनायें दीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अतुल परिहार ने बताया कि बलौदा बाजार जिले में वर्तमान में 5 बच्चे पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं! प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाना है। विभाग द्वारा समय-समय पर बच्चों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *