कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 08 अप्रैल 2025 को संविदा भर्ती के लिए 19 प्रकार के कुल 41 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 28 जुलाई 2025 को पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित कर दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का परीक्षण जिला चयन समिति द्वारा किया गया। समिति के निर्णय अनुसार सभी प्राप्त आवेदनों का यथोचित निराकरण करते हुए दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात अंतिम पात्र एवं अपात्र सूची तैयार कर ली गई है। उक्त सूची कबीरधाम जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूू पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित सभी अभ्यर्थी अंतिम सूची का अवलोकन उक्त वेबसाइट पर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कवर्धा शहर में एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
कवर्धा, 02 दिसंबर 2025/sns/-दुर्ग संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के साथ शहर के बूथ क्रमांक 206 में संचालित एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। संभागायुक्त […]
15 नवम्बर से प्रारंभ होगी धान खरीदी – जिला प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूर्ण प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों में 13 नवम्बर को ट्रायल रन
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/SNS/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के पंजीकृत किसानों से 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्तमान में समिति […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी […]

