कोरबा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश ने समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में प्रकाशित एवं प्रसारित डीपीओ ने परियोजना अधिकारी से मांगा 50 हजार खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना अधिकारी, कोरबा ग्रामीण श्रीमती ममता तुली द्वारा अपना पेडिंग प्रकरण निपटाने पर 50 हजार रुपये मांग के संबंध में आरोप लगाया गया है। श्रीमती ममता तुली द्वारा वर्ष 2022-23 के अपने लंबित अवकाश प्रकरण स्वीकृत कराने हेतु मुझ पर दबाव डाला गया। परीक्षण में पाया गया कि श्रीमती तुली का सर्विस बुक जो कि जिला कार्यालय में रहना चाहिये उसे बिना मेरे जानकारी के अपने पास रखा गया एवं उक्त सर्विस बुक में अवकाश स्वीकृत हुये बिना सर्विस बुक में इन्द्राज अपने बाबू श्री आलोक पाण्डेय, सहायक ग्रेड-01 से कराकर मेरे समक्ष प्रस्तुत किया गया। मेरे द्वारा अवकाश स्वीकृति की नस्ति का अवलोकन किया गया जिसमें संबंधित द्वारा बिना मेरे जानकारी के इन्द्राज होना पाया गया एवं नस्ति में कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए। साथ ही जो पत्र श्रीमती तुली द्वारा रखा गया है वे अहस्ताक्षरित है। इस कार्यालय के पत्र द्वारा श्रीमती ममता तुली, परियोजना अधिकारी, कोरबा ग्रामीण को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा ग्रामीण के पत्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। जवाब तथ्यात्मक प्रतीत नहीं होने पर पुनः इस कार्यालय से पत्र जारी कर पुनः कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। परियोजना अधिकारी द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण इस कार्यालय से उन्हेंं चेतावनी पत्र प्रेषित किया गया। विगत 08 अक्टूबर 2025 को जिले के समस्त बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें मेरे द्वारा बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा में उन्हें कार्य के प्रति जागरुक होने के हिदायत दी गई, विभागीय समीक्षा में श्रीमती ममता तुली द्वारा मुझे दबाव बनाया गया कि मेरा अवकाश स्वीकृत करें अन्यथा आपके विरुध्द शिकायत करुंगी। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को मिडिया के माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई की मेरे एवं लिपिक श्री शिव शर्मा के विरुध्द कमींशन मांग की शिकायत की जा रही है। विभागीय समीक्षा बैठक में मेरे द्वारा व लिपिक द्वारा श्रीमती ममता तुली को किसी भी प्रकार का प्रताड़ना या कमींशन की मांग नहीं की गई है। उनके द्वारा की गई शिकायत निराधार एवं मुझे बदनाम करने के नियत से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऑयल पाम की खेती से बदलेगी किसानों की किस्मत जिले में 12.59 हेक्टेयर क्षेत्र में 1800 पौधों का किया गया रोपण
जांजगीर चांपा, 20 अगस्त 2025/sns/- किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एवं फसल विविधिकरण हेतु ऑयल पाम की खेती को जिले में व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आयल पाम की खेती से जिले के किसानों को वृहद पैमाने पर जोड़ने के निर्देश दिए है।सहायक संचालक […]
राज्य मे प्रथम बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का मंत्री निवास में जल पान व स्नेहिल सम्मान
कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- पर्व से पूर्व और पर्व के उपरांत जो हाथ स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है ऐसे स्वच्छता दूतों का आज दीपावली के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने अपने निज निवास पर नगरपालिका परिक्षेत्र के लगभग 200 सफाई श्रमिक कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान […]
जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
मोहला, 08 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में खाद्य विभाग द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में खाद्य विभाग की टीम जिसमें सहायक खाद्य अधिकारी श्री आशीष कुमार रामटेके, श्री धरमु राम किरंगे और श्री हेमंत नायक ने मानपुर […]


