मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- लोरमी विकासखण्ड के ग्राम पीपरखुंटा और कोतरी संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 24 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की काउंसलिंग एवं कार्यादेश जारी
सुकमा, 29 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना हेतु 28 जुलाई 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया के उपरांत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में समस्त चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को […]
जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, […]
भोपाल गैस त्रासदी के सबक वैज्ञानिक चेतना, औद्योगिक जवाबदेही और सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने रखे विचार’
’रायपुर, 05 दिसंबर 2025/sns/-’छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा पं. गिरिजा शंकर मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुरा में भोपाल गैस त्रासदी को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिक दृष्टि, औद्योगिक सुरक्षा और नागरिक सतर्कता पर विशेष जोर दिया गया।\ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति […]


