सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ के वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए पात्र और अपात्र सूची के दावा आपत्ति के निराकरण किया जाकर अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। इन दोनों पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सारंगढ़ के खेलभाटा मैदान के पास स्थित प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास 1 में निर्धारित है। इस संबंध में जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में ‘जनजाति गौरव माहदृ2025 पर कार्यशाला आयोजित
सुकमा, 15 दिसंबर 2025/sns/-उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में 11 दिसंबर को ‘जनजाति गौरव माहदृ2025’ के अंतर्गत जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत एवं योगदान विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पी. विजय ने कहा कि जनजातियों के विकास से ही बस्तर क्षेत्र का […]
26 नवम्बर को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा संविधान दिवस विविध गतिविधियों का होगा आयोजन
कोरबा, 25 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 नवम्बर को भारत कासंविधान अपनाए जाने के स्मरणोत्सव स्वरूप जिले में व्यापक स्तर पर संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” विषय पर पूरे वर्ष विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। […]
प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन व एनपीएस ट्रेडर्स योजना के पंजीयन हेतु 4 फरवरी को लगेगा शिविर60 वर्ष की आयु पर मिलेगी 3 हजार रुपये मासिक पेंशन
रायगढ़, 03 फरवरी 2026/sns/- भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के पंजीयन हेतु 4 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। […]

