कोरबा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 03-03 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 08 अक्टूबर 2025 से मंगाया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित है। आवेदिकाओं को संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र का नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक के माध्यम से परियोजना कार्यालय में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन दिवस में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा, नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डो के आंगनबाड़ी के सूचना पटल पर उपलब्ध है। वार्डवार कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी एवं नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
नगरपालिका सारंगढ़ ने मरम्मत संधारण मद से शहर में की रोप लाईट की व्यवस्था
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2025/sns/-जिले के कतिपय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के संबंध में नगरपालिका परिषद कार्यालय सारंगढ़ की ओर से खंडन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि प्रकाशित समाचार की समस्त जानकारी पूर्णतः निराधार एवं असत्य है। नगरपालिका ने मरम्मत संधारण मद अन्तर्गत सारंगढ़ शहर में रोप लाईट की व्यवस्था […]
छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
रायगढ़, 18 अगस्त 2025/sns/- रायगढ़ के छातामुड़ा में निजी व्यक्तियों द्वारा शासकीय आदेश का हवाला देते हुए आंगनबाड़ी भवन को तोडऩे का मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने तत्काल इस कृत्य में लिप्त तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रायगढ़ श्री […]
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला
जगदलपुर, 10 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और कोरोना काल के संकट मोचकों को उनके समर्पण का समुचित अवसर देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक निर्णायक कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के तहत उन हजारों अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों की सत्यापित सूची सार्वजनिक कर दी गई […]

