दुर्ग, 08 अक्टूबर 2025/sns/- दुर्ग संभाग के अपर आयुक्त ने खाद्य नियंत्रक दुर्ग को पत्र जारी कर लंबित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित द्वितीय अपील प्रकरणों में पक्षकारों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय में लंबित पीडीएस संबंधित द्वितीय अपील प्रकरणों की सुनवाई 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय द्वितीय तल, उद्योग भवन, दुर्ग में होगी। जिसमें न्यायालय ने महिला स्व सहायता समूहों और उचित मूल्य दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति की स्थिति में प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि उक्त प्रकरण में पक्षकार ग्राम बरभांवन जिला कबीरधाम की शिव शक्ति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती डरनिया बाई साहू एवं सचिव श्रीमती केशर बाई साहू, ग्राम सरेखा जिला कबीरधाम की नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई साहू एवं सचिव श्रीमती दीपाबाई साहू, सेक्टर-6 भिलाई दुर्ग के संभागीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री एन. के. राठी, सुपेला भिलाई निवासी मां यशोदा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला देवी साव, आदर्श नगर छावनी भिलाई दुर्ग की निवासी लता प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव, संतोषी पारा कैम्प 2 भिलाई दुर्ग के निवासी शासकीय उचित मूल्य दुकानदार श्री एस. चन्द्र दत्तन, शांतिपारा आदर्श नगर छावनी भिलाई निवासी मानव प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार, शांतिपारा आदर्श नगर छावनी भिलाई निवासी सिद्धार्थ प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी धुरंधर, पुरानी बस्ती कोहका भिलाई निवासी मॉं अंबिका देवी महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष, सुपेला भिलाई निवासी मॉं भारती महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तिवारी एवं छावनी भिलाई निवासी श्रीमती गीता देवी को नोटिस जारी कर द्वितीय अपील प्रकरण मामले की सुनवाई हेतु निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
संबंधित खबरें
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
अम्बिकापुर, 25 जुलाई 2025/sns/- जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। […]
सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में मनाया गया बाल दिवस कोरबा (दर्री)। बाल दिवस के अवसर पर एचटीपीपी दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विविध प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गय जिसमें भैया-बहनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
प्राथमिक विभाग में अरुण-उदय से कक्षा द्वितीय के बच्चों में फुग्गा दौड़ में प्रथम-सलोनी, द्वितीय-विनीता, जूता दौड़ में नमन-प्रथम, सुमन-द्वितीय, मेढक दौड़ में सलोनी-प्रथम ,गायत्री -द्वितीय, भैया में शौर्य-प्रथम, वेधांश-द्वितीय, जूता दौड़ (बहन) में गायत्री-प्रथम, भूमि-द्वितीय,दौड़ में विकास-प्रथम, बिस्कुट दौड़ में शिवांगी-प्रथम और रूही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय से पंचम में मेढक […]
ज़िला मुख्यालय स्थित “अर्थशाला”पहुँचे प्रभारी सचिव वित्तीय साक्षरता हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नवाचार की सराहना की
बलौदाबाज़ा,17 नवंबर 2025/sns/- ज़िले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी आज ज़िला मुख्यालय स्थित फाइनेंशियल लैब “अर्थशाला”पहुँचे ।उन्होंने वित्तीय साक्षरता हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नवाचार की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने फाइनेंसियल लैब का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि बोर्ड गेम के माध्यम से विद्यार्थियों और आम […]

