अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य सह नोडल अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री गिरीश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि कौशल विकास विभाग द्वारा रजत जंयती के अवसर पर युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत काराया गया। युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने विभिन्न सेक्टर के विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी एवं बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस दौरान 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 के मध्य हॉली क्रॉस महिला कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा चित्रकला, सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा भाषण, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, व्हीटीपी-वाईव्हीएम प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा चित्रकला, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन छत्तीसगढ़ के विकास पर आधारित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य व्हीटीपी जन शिक्षण संस्थान के द्वारा मेहंदी, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के द्वारा निबंध एवं संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान मिशन के स्वीकृत, निर्मित एवं क्रियान्वित कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिले की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान […]
राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत रायपुर, 04 नवंबर 2025/उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।
ओबीसी वर्ग की योजनाओं में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना आयोग का मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जांजगीर-चांपा, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आईएएस (सेवानिवृत्त) श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्री यशवंत सिंह वर्मा, कलेक्टर श्री […]


