सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 अक्टूबर 2025/sns/- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सारंगढ़ ने कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा के माध्यम से प्राप्त पत्र के अनुरूप सारंगढ़ नजूल क्षेत्र को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकोस्ट) को आधुनिक तकनीक से सर्वेक्षण कर नक्शे एवं संधारण खसरे की निर्माण हेतु कार्य सौंपा गया है, जिस पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रदाय 32 नक्शा सीट एवं भूखंड विवरण सूची के आधार पर तहसीलदार सारंगढ़ द्वारा राजस्व निरीक्षक नजूल की टीम से भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसका कुल 1935 प्लांट में से 1451 प्लाट मौके पर सत्यापित और 484 प्लाट बटानकन विलुप्त होने के कारण अंतिम विनीश्चय हेतु शेष है। इसकी सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट में तथा नक्शा का अवलोकन एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ में किया जा सकता है। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार को किसी भूमि के संबंध में कोई प्रकार का दावा आपत्ति हो तो वह स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से लिखित में साक्ष्य दस्तावेज के साथ न्यायालय एसडीएम में सुनवाई दिनांक 15 अक्टूबर को समय 11 बजे उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा एवं अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
जिला न्यायालय दुर्ग में मीडिएशन फॉर द नेशन 2.0 संबंधी महत्वपूर्ण बैठक का सफलता पूर्वक आयोजन
दुर्ग, 06 दिसंबर 2025/sns/- उच्चतम न्यायालय की मीडिएशन एंड कांसिलेशन प्रोजेक्ट कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मीडिएशन फॉर द नेशन 2.0” कार्यक्रम के तहत आज जिला न्यायालय दुर्ग के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य था मीडिएशन (मध्यस्थता) […]
योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यक्रम को सभी विभाग समन्वय से क्रियान्वित कर कार्यक्रम को बनाएं सफल-कलेक्टर श्री हरिस एस समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने सभी कार्यक्रम को सभी विभाग समन्वय से क्रियान्वित कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजन उपरांत उनकी ऑन लाइन रिपोर्टिंग भी कराना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार की शाम आयोजित समय-सीमा की बैठक में […]
कलेक्टर श्री ध्रुव ने शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश
सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने सुकमा एजुकेशन सिटी स्थित जेईईदृनीट कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति तथा शिक्षकों द्वारा दी […]


