रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित डोड़की व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 14.21 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति दर अनुसूची में किए गए अद्यतन संशोधन के आधार पर दी गई है।डोड़की व्यपवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 688 हेक्टेयर क्षेत्र तक पुनर्स्थापित की जाएगी, जिससे वर्तमान में हो रही 366 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में सुधार प्राप्त होगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि और निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण किया जाए।
संबंधित खबरें
14 एवं 15 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन
कवर्धा, 05 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग शहर में आयोजित है। रोजगार मेला का उद्देश्य एक ही जगह में नियोजक एवं आवेदक को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर, मेला स्थल पर […]
संभागायुक्त श्री राठौर ने न्यायालयीन आदेश पारित कर अपराधी को केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने दिये आदेश
दुर्ग, 09 फरवरी 2026/sns/- दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-गंडई-छुईखदान के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त श्रीमती मेहरून निशा पति ईस्माईल खान निवासी वार्ड-08, माहरापारा थाना गंडई जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान को […]
ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरीवित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर विकासखण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायगढ़, 12 दिसम्बर 2025/sns/- प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-गुड़गहन, दर्रामुड़ा, झलमला एवं बड़े हल्दी में 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद भी किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर […]

