छत्तीसगढ़

सहकारी बैंक अम्बिकापुर की आम सभा सम्पन्न 42.47 करोड़ का लाभ

अम्बिकापुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/-  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की 70वीं वार्षिक साधारण सभा आज बैंक मुख्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री विलास भोसकर ने की। सभा में सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं भरतपुर-चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ की सहकारी समितियों के अंशधारी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैंक के प्रयासों से वर्ष 2024-25 में अंशपूंजी में 638.95 लाख रुपए तथा अमानतों में 6960.30 लाख रुपए की वृद्धि हुई। वर्ष 2024-25 के अंत तक कुल अमानत राशि 2191.45 करोड़ रुपए रही। बैंक को इस वित्तीय वर्ष में 42.47 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है, जिससे संचयी लाभ बढ़कर 85.40 करोड़ रुपए हो गया है। बैंक की अंशपूंजी 84.41 करोड़ रुपए और कुल निवेश 1959.86 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
इसके अलावा वर्ष 2024-25 में बैंक द्वारा अपनी 153 सदस्य समितियों के माध्यम से किसानों को 519.71 करोड़ रुपए का फसल ऋण (के.सी.सी.) वितरित किया गया। वर्तमान में बैंक की कुल 31 शाखाएं कार्यरत हैं।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री एन. कुजुर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अनुपम तिवारी, उपायुक्त सहकारिता सुश्री शिल्पा अग्रवाल, अधिवक्ता श्री संतोष सिंह, सी.ए. श्री एच.एस. जायसवाल, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीकांत चन्द्राकर सहित बैंक अधिकारी, कर्मचारी और सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे। एवं कार्यक्रम का संचालन श्री बी.के.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *