सुकमा, 30 सितंबर 2025/sns/- आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा जिले में 2 अक्टूबर ‘‘गांधी जयंती‘‘ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8, मद्य भण्डागार एवं सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
तंबाकू उत्पाद नियम कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर महोदय डॉ संजय कनोंजे के निर्देश और सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही किया गया। इस कार्य में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सहयोग से पुलिस बल का सहयोग किया गया। प्रवर्तन दल के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ […]
आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को किया जा रहा प्रेरित आवास निर्माण में आ रही तेजी
बलौदाबाजार, 29 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आवास चौपाल में हितग्राहियो को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे आवास निर्माण में तेजी आ रही है। बताया गया कि वर्ष […]
5 नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,15 जुलाई 2025/sns/- नगर पालिका बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द वार्ड क्रमांक-1, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-7, गुरु नानक देव वार्ड क्रमांक-8, चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक-11 एवं रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक-19 में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम […]



