छत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूहों का लाइसेंस बनाने शिविर आयोजित

मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली विकासखण्ड के स्कूलो में मध्यान्ह भोजन बनाने एवं परोसने वाले समूहों का खाद्य लायसेंस एवं पंजीयन के लिए 01 दिवसीय शिविर आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में मध्यान भोजन पकाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, पके हुए खाद्य सामग्री व पीने के पानी को ढककर रखने, पानी को साफ-सुथरे बर्तन में रखने, तेल को केवल दो बार ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जंग लगे बर्तन का उपयोग नही करने, पैकेट खाद्य सामग्रियों जैसे हल्दी पावडर, मिर्च पावउर, पापड़, अचार आदि पर निर्माण तिथि एवं उपयोग तिथि को देखकर उपयोग करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *