मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं भर्ती प्रक्रिया के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। डीपीओ ने बताया कि जिला मिशन समन्वयक, डाटा एण्ट्री आपरेटर, पीएमएमवीवाय एवं मल्टी टास्क स्टॉफ के पदों पर चयन सूची जारी की गई है। सूची के अवलोकन के संबंध में जिले के वेबसाइट mungeli.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

