छत्तीसगढ़

समावेशी शिक्षा अंतर्गत रिक्त पदों पर पात्र अपात्र सूची जारी26 सितम्बर तक मंगाए गए दावा आपत्ति  


रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/sns/ रायगढ़ जिले में समावेशी शिक्षा अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृत रिक्त पद (स्पीच थेरेपिस्ट, हेल्पर-आया एवं स्पेशल एजुकेटर पद) पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण कर पात्र/ अपात्र सूची जारी करते हुए अपात्रता का कारण भी उल्लेख किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में देखा जा सकता है। पात्र/ अपात्र के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे 26 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायगढ़ में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *