अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में सोमवार को कन्या स्कूल परिसर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र में निःशुल्क श्रमवीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग अम्बिकापुर एवं मोबाईल मेडिकल यूनिट-2 के कर्मचारियों द्वारा कुल 216 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया। श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा के द्वारा जानकारी दी गई कि श्रम विभाग सरगुजा के द्वारा श्रमायुक्त कार्यालय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रकार के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन एवं दवा वितरण की व्यवस्था निःशुल्क की गई थी। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लाभ लेने प्रेरित किया गया। विभाग द्वारा शिविर स्थल पर 35 श्रमिक पंजीयन, 15 नवीनीकरण एवं 12 योजनाओं का आवेदन लिया गया। इस दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक श्री जगदीश नेटी, अलोक भगत, राजेश पाण्डेय, जयंत दास तथा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
संबंधित खबरें
परीक्षा केन्द्रों एवं परीक्षार्थियों के लिए व्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश कलेक्टर ने कहा-निर्देशों का हो कड़ाई से पालन
बिलासपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी 20 जुलाई से आयोजित होने वाली व्यापम की सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने व्यापम द्वारा जारी निर्देशों का जिले में […]
स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में पीजी के चार नये कोर्स को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली ने दी मंजूरी
रायगढ़, 19 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली ने स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति […]
पेेंशनरों की सुविधा हेतु डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 हुआ लागू
दुर्ग, 11 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में पेंशनरों के लिए “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0” का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त प्रमुख बैंकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कोषालय, दुर्ग द्वारा भारतीय […]


