कवर्धा, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को ‘‘दानवीर भामाशाह सम्मान’’ से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति, संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए प्रविष्टियाँ 21 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्था विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए जिला कार्यालय समाज कल्याण, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों, प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय
लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग […]
देवपुर परिक्षेत्र में हुआ वन महोत्सव एवं जल-जंगल यात्रा का आयोजन
बलौदाबाजार,02 अगस्त 2025/sns/- वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में देवपुर परिक्षेत्र में गुरूवार को जल-जंगल यात्रा एवं वन महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और ग्रामीणों ने एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण कर ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पैकरा के […]
लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में प्रशिक्षण संचालन हेतु ट्रेनिंग पार्टनर की आवश्यकता
सुकमा, 31 दिसम्बर 2025/sns/-जिला प्रशासन सुकमा द्वारा जिले के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए ट्रेनिंग पार्टनर सह प्रशिक्षण प्रदाता के चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की गई है।जारी आदेशानुसार इच्छुक […]


