सुकमा, 19 सितंबर 2025/sns/- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 255 पद पुरुषों और 45 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन पुसामीपारा धानमंडी के पास सुकमा में तथा बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर आयोजित
बिलासपुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/-केन्द्रीय जेल में छत्तीसगढ़ में 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर प्रतिदिन जेल सुधारात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सिम्स अस्पताल से ब्लड सेंटर स्टाफ से डॉ […]
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले दर्शनार्थ महिला बाल विकास मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत सरगुजा संभाग से निकली आठवीं यात्रा की स्पेशल ट्रेन को आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक […]
कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान
जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी, वाहनों की औचक जांच कवर्धा, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम द्वारा जिले के विभिन्न […]


