सुकमा, 19 सितंबर 2025/sns/- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 255 पद पुरुषों और 45 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन पुसामीपारा धानमंडी के पास सुकमा में तथा बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से श्री ओंकार साहू ने हरित ऊर्जा की ओर बढ़ाया कदम सूर्य घर योजना से शून्य बिजली बिल और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल
कवर्धा, 11 जुलाई 2025। पर्यावरण की गुणवत्ता में गिरावट, बढ़ते प्रदूषण और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता ने आज के समय में हरित ऊर्जा की आवश्यकता को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। ऐसे दौर में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बना रही […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 10 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन
रायगढ़, 26 अगस्त 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (शहरी) के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र बांजीनपाली महरापारा, वार्ड क्रमांक 30 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त होने पर उक्त पद की पूर्ति के लिए 27 अगस्त से 10 सितम्बर 2025 तक इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति […]
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में किया गया सघन पौधरोपण
राजनांदगांव, 21 जून 2025/sns/- बारिश के मौसम के दृष्टिगत आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जिले भर में लगभग 18 हजार […]

