छत्तीसगढ़

श्रमिक पंजीयन कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड सुकमा में आमजनों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

सुकमा, 19 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार रजत जयंती वर्ष के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला मुख्यालय सुकमा में आम नागरिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 17 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से बस स्टैण्ड, सुकमा में आयोजित होगा।
शिविर में श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा दवाई वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिकों और उनके परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिले के सभी श्रमिकों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में आकर शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। इसके साथ ही शिविर में स्वास्थ्य जांच कराकर आवश्यक उपचार एवं दवाइयाँ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *