कवर्धा, 19 सितम्बर 2025/sns/- कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया एवं 72 कवर्धा के मतदान केन्द्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का लेजर प्रिन्टिग का कार्य किया जाना है। इसके लिए 06 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक सीलबन्द निविदाएँ इस कार्यालय के कक्ष क्रं. 23 सामान्य निर्वाचन शाखा में आमंत्रित की गई है। निविदाएँ इसी दिन सांय 4 बजे गठित समिति के द्वारा निविदाकारों अथवा उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में इस कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। निविदा प्रपत्र जिला कबीरधाम के वेबसाईट से भी डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव में कक्षा 6वीं व 9वीं के रिक्त पदों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 07 फरवरी को
कवर्धा, 25 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर, जिला कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2026-27के लिए कक्षा 6वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा 6वीं में अनुसूचित जनजाति की 28, अनुसूचित जाति की 05 तथा अन्य वर्ग की 02 […]
छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर होगी स्थापित केन्द्रीय मंत्री श्री उईके
रायपुर, 14 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित जनजातीय संग्रहालय का केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने अवलोकन किया और नवा रायपुर में बनाए गए इस संग्रहालय में आदिवासी जीवन शैली के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृति विरासत […]
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राजनांदगांव, 18 सितम्बर 2025/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो […]


