जांजगीर चांपा, 19 सितम्बर 2025/sns/- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई नई पहल दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम लगातार महिलाओं को प्रेरणा दे रहा है। जिसमें जिले की सभी ग्राम पंचायत में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। दीदी के गोठ कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की कहानियों को उनकी जुबानी सुनाकर समाज में आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास का संदेश फैलाना है। महिला सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड आज प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित जानकारी और लाभार्थियों की कहानियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत मेऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी की उपस्थिति में दीदी के गोठ कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला अजय साहू, श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह, श्री राजकुमार साहू, श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री अजय कुमार साहू सहित सीईओ जनपद पंचायत पामगढ़ श्री मणि शंकर कौशिक, अतिरिक्त सीईओ श्रीमती रूपलता बुनकर शामिल हुए। इसके साथ ही सभी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में दीदी के गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी ली गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, स्वच्छता समूह सदस्य, प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, आवास मित्र और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा लंबित प्रकरणों की ली गई जानकारी समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
अम्बिकापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किए जाने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के […]
धान बिक्री के लिए किसानों को मिला अतिरिक्त मौका अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे पंजीयन और रकबा संशोधन
दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/sns/-राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी के लिए नवीन पंजीयन तथा रकबा संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 25 नवंबर 2025 तक अपने तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से नवीन पंजीकरण एवं रकबा संशोधन करवा सकेंगे। जो किसान किसी कारण से निर्धारित समयसीमा […]
डीएमएफ से सीसी रोड का निर्माण, मकरी जलप्रपात का हो रहा काया कल्पमकरीदरहा में पर्यटन को बढ़ावा देने चल रहे निर्माण कार्यों का डॉ. संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षणआने जाने के सड़क निर्माण पूर्ण होने से मकरी दरहा जलप्रपात के पर्यटन को मिलेगी नई गतिकलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जंगल मार्ग से पैदल पहुंचकर किया निरीक्षणडॉ कन्नौजे के निर्देश, रुपरेखा और मॉनिटरिंग से कार्य हुआ सम्भव
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फ़रवरी 2026/sns/-जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि से सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मकरी स्थित मकरी दरहा जलप्रपात में पहुंच मार्ग सीसी सड़क निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे स्वयं पैदल चलकर जंगल के रास्ते से मकरी जलप्रपात पहुंचे और वहां […]

