मुंगेली, 17 सितम्बर 2025/sns/- आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का शुभारंभ कल को किया जा रहा है, जो 02 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के 35 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में सभी शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षित टेªेनरों द्वारा ग्राम भ्रमण कर व लोगों से चर्चा व उनके सुझाव अनुसार टांजेक्ट वाक कर ग्राम विकास योजना का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गॉव की प्राकृतिक संसाधन व सांस्कृतिक विरासत का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों हेतु ग्रामवासियों की सुझाव अनुसार योजना तैयार की जाएगी। इस हेतु प्रत्येक गॉव में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। इसका कल शुभारंभ किया जाना है, जहां गॉव के आमजन आदि सहयोगी, आदि साथी व आदि कर्मयोगी के रूप में शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण अपनी भागीदारी निभाएंगे। यह पहल ग्रामीण विजन निर्माण 2030 की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम होगा।
संबंधित खबरें
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 नवंबर तक
मुंगेली, 17 नवंबर 2025/sns/-शासन द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण […]
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन
मोहला, 06 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चला, जिसमें सांस्कृतिक […]

