मुंगेली, 17 सितम्बर 2025/sns/- आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का शुभारंभ कल को किया जा रहा है, जो 02 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के 35 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में सभी शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षित टेªेनरों द्वारा ग्राम भ्रमण कर व लोगों से चर्चा व उनके सुझाव अनुसार टांजेक्ट वाक कर ग्राम विकास योजना का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गॉव की प्राकृतिक संसाधन व सांस्कृतिक विरासत का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों हेतु ग्रामवासियों की सुझाव अनुसार योजना तैयार की जाएगी। इस हेतु प्रत्येक गॉव में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। इसका कल शुभारंभ किया जाना है, जहां गॉव के आमजन आदि सहयोगी, आदि साथी व आदि कर्मयोगी के रूप में शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण अपनी भागीदारी निभाएंगे। यह पहल ग्रामीण विजन निर्माण 2030 की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम होगा।
संबंधित खबरें
हिंसा और भय के रास्ते को छोड़ आत्म सुधार के मार्ग पर आगे बढ़े आत्म समर्पित माओवादी
जगदलपुर, 11 नवम्बर 2025/sns/- बरसों तक जंगलों की हिंसा और भय की जिंदगी को अलविदा कह चुके 30 आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए छत्तीसगढ़ में अब शांति की नई सुबह हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार पुनर्वास की एक अनूठी मिसाल कायम करते हुए इन पूर्व उग्रवादियों को आजीविका की राह के […]
3 वर्ष के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एससी वर्ग के विद्यार्थियों को अवसर
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 नवंबर 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बारहवीं से उच्चतर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के […]
सिरमिना में अवैध भंडारित 20 क्विंटल धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही
कोरबा, 22 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों का निरीक्षण कर विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। […]

