छत्तीसगढ़

02 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

मुंगेली, 17 सितम्बर 2025/sns/- महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 02 अक्टूबर तक देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का समापन गांधी जयंती 02 अक्टूबर पर होगा। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इंदौर (मध्यप्रदेश) से करेंगे। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे “पोषण माह” के साथ मिलकर चलाया जाएगा, ताकि मातृ, किशोरी और बाल पोषण पर व्यापक असर डाला जा सके।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग आदि की जांच तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत विशेषज्ञ की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु देखभाल, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, परामर्श और बच्चों का टीकाकरण, किशोरियों व महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण संबंधी जागरूकता अभियान, रसोई तेल की खपत में कमी को बढ़ावा, पोषण परामर्श व वेलनेस सत्र का आयोजन, निक्षय मित्र अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों को सहयोग देने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को जोड़ने के लिए जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *